जवाई लेपर्ड सफारी — जवाई बांध में तेंदुए की जीप सफारी
पाली ज़िले की ग्रेनाइट पहाड़ियों में सुबह और शाम की ओपन जीप सफारी, स्थानीय ड्राइवरों के साथ। सिर्फ़ सफारी की बुकिंग भी होती है।
जवाई बांध सफारी बाक़ी जंगलों से अलग क्यों है
यहाँ न गेट है, न ज़ोन, न घना जंगल। जवाई के तेंदुए खेतों के बीच उठी नंगी ग्रेनाइट पहाड़ियों की गुफाओं में रहते हैं।
इसीलिए जवाई लेपर्ड सफारी इतनी ख़ास है। आप झाड़ियों में झाँकते नहीं रहते — चट्टानों को देखते हैं, और जब तेंदुआ बाहर आता है तो अक्सर खुले में, आसमान के सामने बैठा दिखता है। यहाँ के रबारी चरवाहे पीढ़ियों से इन तेंदुओं के साथ रहते आए हैं, इसलिए तेंदुए इंसानों की मौजूदगी के आदी हैं।
हम जवाई डैम, बेरा, वरावल और आसपास की पहाड़ियों में ओपन जीप सफारी चलाते हैं। हमारे ड्राइवर इन्हीं गाँवों के हैं — कौन सी चट्टान पर सुबह धूप आती है, किस गुफा में मादा तेंदुआ बच्चों के साथ है, लंगूर कब आवाज़ देते हैं — सब जानते हैं।
हमारी जवाई सफारी
सुबह की लेपर्ड सफारी
सूर्योदय के साथ निकलते हैं, जब तेंदुए रात के बाद गुफाओं की ओर लौटते हैं। ठंडी हवा, नरम रोशनी।
शाम की लेपर्ड सफारी
गर्मी कम होते ही तेंदुए चट्टानों पर आकर बैठते हैं। सूर्यास्त पहाड़ियों या डैम पर।
शाम + अगली सुबह
दो अलग-अलग पहाड़ियों पर दो सफारी — कम समय में सबसे अच्छा मौका।
जवाई डैम: मगरमच्छ और पक्षी
किनारों पर धूप सेंकते मगरमच्छ, और सर्दियों में फ़्लेमिंगो व प्रवासी पक्षी।

जवाई कैसे पहुँचें
जवाई बांध उदयपुर और जोधपुर के लगभग बीच में है। सड़क से उदयपुर से लगभग 3 घंटे, जोधपुर से लगभग 3 घंटे, माउंट आबू से ढाई घंटे और अहमदाबाद से लगभग 6 घंटे लगते हैं। ट्रेन से फालना या जवाई बांध स्टेशन सबसे पास हैं — हम स्टेशन से पिकअप कर लेते हैं।
पूरी जानकारी: जवाई कैसे पहुँचें · अहमदाबाद से जवाई · उदयपुर से जवाई
जवाई सफारी — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जवाई लेपर्ड सफारी कहाँ है?
जवाई बांध राजस्थान के पाली ज़िले में है, सुमेरपुर और फालना के पास। सफारी ज़्यादातर बेरा गाँव और जवाई डैम के आसपास की पहाड़ियों में होती है।
जवाई सफारी का रेट कितना है?
सफारी का रेट प्रति जीप होता है, प्रति व्यक्ति नहीं। एक जीप में 6 लोग तक बैठ सकते हैं। सुबह या शाम की एक सफारी ₹4,000 प्रति जीप, और दोनों सफारी ₹7,000। पूरी लिस्ट के लिए हमारा सफारी प्राइस पेज देखें या WhatsApp पर तारीख़ भेजें।
क्या तेंदुआ दिखने की गारंटी है?
जंगली जानवर की गारंटी कोई ईमानदार ऑपरेटर नहीं दे सकता। लेकिन जवाई में तेंदुए खुली चट्टानों पर बैठते हैं, इसलिए दिखने के मौके अच्छे रहते हैं। शाम और सुबह, दोनों सफारी लेने से मौका और बढ़ जाता है।
सफारी का समय क्या है?
सुबह की सफारी सूर्योदय के आसपास और शाम की सफारी सूर्यास्त से लगभग ढाई–तीन घंटे पहले शुरू होती है। हर सफारी लगभग 3 घंटे की होती है।
क्या कैंप में रुके बिना सिर्फ़ सफारी बुक हो सकती है?
हाँ। आप कहीं भी रुकें — होटल, होमस्टे या कैंप — हम सिर्फ़ सफारी की बुकिंग लेते हैं और पिकअप भी कर देते हैं।
जवाई जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अक्टूबर से मार्च सबसे आरामदायक है। दिसंबर–फ़रवरी में डैम पर प्रवासी पक्षी भी आते हैं। गर्मी में भी शाम की सफारी में तेंदुए अच्छे दिखते हैं।
अपनी तारीख़ भेजिए — जीप हम रोक लेंगे
तारीख़ और लोगों की संख्या WhatsApp पर भेजें। हम उपलब्धता और सही रेट बता देंगे।